back to top

राजनांदगांव : भारतीय रिजर्व बैंक जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता निधि विषय पर वित्तीय साक्षरता कैम्प का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 30 जुलाई 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में एनआरएलएम अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता निधि विषय पर एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। 

कैम्प में जिले के एलडीएम, देना आरसेटी के निदेशक, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम, तकनीकी सहायता प्रबंधक सीएससी तथा एफएलसी द्वारा विकासखंडों के एफएलसीआरपी एवं बीसी सखियों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।  कैम्प के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा आम ग्रामीणों को वित्तीय साक्षर करते हुये बंैक के कार्यप्रणाली एवं बुनियादी नियम निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई। 

कैम्प में जमाकर्ताओं के अधिकारों एवं बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में भी बताया गया। महिला उद्यमियों को बैंकों के माध्यम से प्रदान किये जाने वाले स्वयं सिद्धा ऋण के बारे में विस्तृत जानकारी की गई और अधिक से अधिक महिला उद्यमी को लाभ दिलाने कहा गया। 

सीईओ जिला पंचायत द्वारा इंटरप्राईज फायनेंस एवं लखपति दीदी पहल अंतर्गत चिन्हांकित समूह सदस्यों को नियमित रूप से बैंक लोन एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मैदानी अमलों एवं कैडरों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page