back to top

राजनांदगांव : भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल खूब तप रहा नवतपा…

राजनांदगांव : भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल खूब तप रहा नवतपा…

Advertisements

राजनांदगांव – नवतपा में गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। लंबे अरसे बाद पारा 45 डिग्री पार हुआ। गर्मी का ऐसा ताण्डव कि अब तो दिन में घर निकलना ही मुश्किल हो रहा है। कूलर-पंखें से राहत नहीं मिल रही है और लोग ‘लू’ की चपेट में आ रहे हैं। हीटवेव ने लोगों को बीमार कर दिया है। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए एक अच्छी खुशबरी है कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और इसी के साथ ही यहां भी मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

इस बार नवतपा ने तो लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली में पारा 52 पार हो चुका है तो बिलासपुर-रायपुर में तापमान 46 से 47 डिग्री पहुंचा है। राजनांदगांव में भी पारा 45 छू चुका है। इतनी गर्मी में क्या हालत होगी, यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सुबह से गर्मी कहर बरपा रही है। दोपहर में तो घर से निकलना मतलब बड़ा जोखिम भरा है। क्योंकि अभी तीन-चार दिन के अंतराल में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़े हैं। अस्पतालों में मरीजों को रेला दिख रहा है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यू.एस. चंद्रवंशी ने बताया कि ‘लू’ के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। हालांकि ज्यादातर मरीजों को भर्ती की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘लू’से बचने खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है।

पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बीच खबर आ रही है कि मानसून का आगमन हो चुका है। हालांकि मानसून ने फिलहाल केरल में ही दस्तक दी है। पहले ही दिन केरल में अच्छी बारिश की खबरें आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 10 जून के बाद ही मानसून पहुंचेगा। लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page