back to top

राजनांदगांव: मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने सांकेतिक हड़ताल एवं रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

राजनांदगांव- जिले के महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जुड़े आधिकारी-कर्मचारियों ने दो दिवसीय सांकेतिक हडताल कर अपनी 7 सूत्रिय मांगो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा हैं। इस दौरान आन्दोलन हड़तालियों ने शहर मंे रैली भी निकाली।

Advertisements

राजनांदगाँव जिले के महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जुड़े अधिकारी- कर्मचारियों ने अपने संविलयन सहित अपनी 7 सूत्रिय मांगो को लेकर कलेक्टर कार्यालय के समीप फ्लाई ओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर मंे रैली निकाली निकाल कर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य से जुड़े आधिकारी-कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने चुनाव के पहले हमे नियमित करने का आश्वास दिया था। लेकिन अब तक नियमितिकरण के लिए कार्यवाही नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे महासंघ के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपने चुनावी जनघोषणा पत्र में किये गए नियमितिकरण के वादे को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। वहीं समान काम समान वेतन देने की मांग की है। इसके अलावा 2 वर्ष पूरा कर चुके अधिकारी-कर्मचारीका प्रतिवर्ष सेवा वृद्धि न करते हुए 62 वर्ष की आयु की सेवा सुनिश्चित करने की मांग सहित अन्य मांगों को रखा है। इस अवसर पर जिले भर के मनरेगा के आधिकारी कर्मचारी बडी संख्या मे उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page