
राजनांदगांव 22 जुलाई। दो दिन से लगातार बारिश होने पर चिखली दीनदयाल नगर मेें बस्ती की ओर पानी भरान की स्थिति निर्मित होने पर सुबह महापौर श्री मधुसूदन यादव, आयुक्त श्री जी.आर मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसह पारस वर्मा एवं जल विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री सुनील साहू तथा तकनीकि व स्वास्थ्य अमला के साथ चिखली तनाला रेस्टोरेंट के पीछे के नाला का निरीक्षण किए।
चिखली तनाला रेस्टोरंेट के पीछे के नाला का पानी आगे नाला नही बनने के कारण बस्ती की ओर पानी भरान की स्थिति निर्मित होने पर आज महापौर श्री यादव मौका मुआयना किए। उन्होंने उक्त क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर नाला बनाने के लिए स्थल निरीक्षण किया। उन्हांेने प्र. सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू एवं उप अभियंता सुश्री आयुषी सिंह से कहा कि आगे पानी निकासी के लिए सीमांकन कराया जाए और नाला निर्माण हेतु तकनीकि प्रक्रिया की जाए। उन्होंने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को पानी निकासी हेतु कच्ची नाली खोदने एवं साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि लगातार बारिश होने से निचली बस्तियों में पानी भरान की स्थिति निर्मित होती है, इसके लिए स्थल निरीक्षण कर उक्त क्षेत्र के नाली नालो की समुचित सफाई कराए तथा पानी भरान स्थल से निकासी हेतु उचित प्रबंध करे एवं पानी निकासी में आ रहे अवरोध हटावे।
महापौर श्री यादव ने चिखली आयुष क्लीनिक का भी निरीक्षण कर परिसर में वृक्षारोपण करने आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्लीनिक परिसर में वृक्षारोपण हो जाने से हरियाली आयेगी जिससे आने वाले मरीजो केा स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष निगम सीमाक्षेत्र में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके क्रियान्वयन के लिए वृक्षारोपण हेतु इसी प्रकार का सुरक्षित स्थल चयन किया जाए, ताकि शहर में हारियाली का वातावरण निर्मित हो सके।










































