back to top

राजनांदगांव: महापौर द्वारा हमाल पारा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन…

राजनांदगांव 23 जुलाई। नगर विकास की कडी में वार्डाे में कराये जा रहे विकास कार्याे के तहत नगर निगम द्वारा सुर्यमुखी वार्ड नं. 26 हमाल पारा में विधायक निधि अंतर्गत 04 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा वार्ड में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड़ कर किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, भागचंद साहू,विनय झा, राजेश गुप्ता चम्पू,गणेश पवार, वार्ड के पार्षद शरद सिन्हा, पार्षद अजय छेदया, कमलेश बांधे, टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, गगन आईच, पार्षद प्रतिनिधि आशीष डोंगरे, समाजसेवी तरूण लहरवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के रोहीत औचक, नीरज शर्मा, प्रहलाद सिन्हा, दीपक साहू, उपमेश यादव व शैलेन्द्र औचक द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा चंडी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की सुख-दुख के आोजन के लिये सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण हो जाने से क्षेत्रवासियों को आयोजनों हेतु अन्य जगह नहीं जाना पडेगा। मांग एवं प्राथमिकता के आधार पर इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जायेगें। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व उप अभियंता श्री हरिशंकर वर्मा एवं निगम का अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page