back to top

राजनांदगांव: महापौर ने किया आर.के. नगर अमृत उद्यान में वृक्षारोपण…

प्रबुद्धजनो एवं महिलाओ ने कचनार, नीम, कदम के लगाये पौधे

Advertisements

राजनांदगांव 9 जून। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ महापौर श्री मधुसूदन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनंद वाटिका में एक पेड मॉ के नाम लगाकर किया। इसी कडी में गत दिवस रविवार को महापौर के साथ जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष श्री संचिन बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा,

पार्षद श्री संदीप बघेल व श्री सेवक उईके, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर सहित वार्ड के प्रबुद्धजन सर्वश्री रूपचंद भीमनानी, संदीप भट्टाचार्य, प्रोफेसर कैलाश देवांगन, विद्युत मण्डल के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता अशोक उमरे, नीलेश जोबनपुत्र, टीकाराम त्यागी, आदित्य पराते, कृष्णा तिवारी, जय वैष्णव सहित महिलाए एवं वार्डवासियो ने आर.के.नगर अमृत उद्यान में कचरार, नीम, कदम के पौधे रोपित किये।


वृक्षारोपण के अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की नितांत आवश्यक है। क्योकि आज के इस औधोगीकरण एवं शहरी करण के युग में वृक्षों की अंधाधुध कटाई हो रही है और कटाई के अनुपात में वृक्ष नहीं लगाये जा रहे है। जिससे हमारा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है और आज अमृत उद्यान में विभिन्न प्रजाति के पौध रोपित किए गये। उन्हांेने कहा कि गत वर्ष भी नगर निगम द्वारा शहर में वृहद वृक्षारोपण किया गया था। जिसका शहर में अच्छा प्रतिसाद मिला। शासन द्वारा भी नागरिको को पर्यावरण संरक्षण से जोडने एक पेड मॉ के नाम अभियान चलाया जा रहा है।


निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा शहर मंे स्थल चयन कर वृक्षारोपण किया जा रहा है। गत वर्ष निगम द्वारा किये गये पौध रोपण का देख-भाल भी कर रहे है, उनमें से अधिकांश पौधे वृक्ष का रूप ले रहे है। यह सबके सहयोग से ही संभव है, क्योकि यदि हर व्यक्ति अपने घर एवं संस्थान के सामने लगे वृक्ष की देख-भाल व सुरक्षा करेगा तो हमारा शहर हरा-भरा हो जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page