back to top

VISION TIMES : पुरानी रंजिश में टंगिया से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार…

छुईखदान। छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम जोम में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर धारदार टंगिया से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisements

मामले की जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को आरोपियों — लेखराम यादव, मुकेश यादव, उमेश यादव और मिलऊराम यादव, सभी निवासी ग्राम जोम — ने पुरानी रंजिशवश जगतराम गोंड़ को गाली-गलौज करते हुए धारदार टंगिया से सिर पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 387/2025 धारा 109, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टंगिया जब्त की और मुख्य आरोपी लेखराम यादव सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर सलोनी (खैरागढ़) जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page