back to top

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण…

महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

Advertisements

प्लांट जैसे संवेदनशील स्थल को ध्यान में रख सावधानी बरतने तथा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 29 जुलाई। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य व मोहारा के पार्षद श्री आलोक श्रोती, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल के साथ मोहारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर निगम अधिकारी तथा प्लांट संचालक कम्पनी के अधिकारी से कहा कि अति आवश्यक सेवा देने वाली संवेदनशील स्थल प्लांट में सावधानी बरतते हुऐ व्यवस्था सुदृढ़ रखा जाए जिससे किसी प्रकार की अप्र्रिय स्थिति निर्मित न हो।
महापौर श्री यादव ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियो से चर्चा किए।

उन्होंने कहा कि कल रात्रि अचानक क्लोरिंन गैस रिसाव की स्थिति निर्मित हो गयी थी, जिसे समय में काबू कर लिया गया था। प्लांट कर्मियो की सजगता से स्थिति सामान्य हुई और किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नही हुई। उन्होंने कहा कि फिल्टर प्लांट संवेदनशील स्थल है, जहाॅ सावधानी बरतने के साथ साथ सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुदृढ होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए और इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए सभी तैयारिया दुरूस्त रखा जाए।


महापौर ने तकनीकि अधिकारियो तथा प्लांट संचालक से सभी पहलुओ पर चर्चा कर सावधानी बरतने तथा एलर्ट रहने के निर्देश दिए। दो दिनो से लगातार बारिश को ध्यान में रखकर एलम, ब्लीचिंग तथा अन्य समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखने निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि फिटकरी सहित अन्य समाग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांेने निगम तथा कम्पनी के अधिकारियो से कहा कि पेयजल सप्लाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा क्लोरिंन की नियमित रूप से पीएचई विभाग से जाॅच कराई जाए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, सहित निगम व कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page