
विभागीय कार्य प्राथमिकता तय कर करने तथा ई-आफिस से कार्य संपादित करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 29 जुलाई। निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने आज निगम सभागृह में नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक लेकर कहा कि किसी भी शासकीय कार्यालय में लिपिको की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, उनके द्वारा ही शासन प्रशासन के दिशा निर्देश के अलावा अन्य निर्देश व कार्यो का प्रारंभिक क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित होकर सौपे गये दायित्वो को समर्पित भाव से कार्य करेगें।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि अपने विभाग से संबंधित कार्य प्राथमिकता तय कर करे। किसी भी पत्र या फाईल का चरणबद्ध क्रियान्वयन कर समय सीमा में निराकरण करना है। उन्हांेने कहा कि कार्य का तीन स्तर होता है, अति महत्वपूर्ण, महत्वपूर्ण और सामान्य। फाईलो को देखते हुए स्तर अनुसार उस कार्य को उसी क्रम में कर निराकरण करना है। उन्होंने फाईलो का उचित संधारण करने कहा, नोटशीट में लिपिक अधिकारी, विभाग का बराबर उल्लेख हो, जिससे फाईलो के निराकरण में सुविधा होगी।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभागीय कार्य ई-आफिस के माध्यम से संपादित करना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चुकि नगर निगम जनता से सीधी जुडी संस्था है, जहाॅ लोगों के दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता तथा मूलभूत सुविधा के कार्य होते है। इस दृष्टिकोण से हमारा कार्यालय बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी महत्ता को समझ सभी को अपने दायित्वों का निर्वाहन करना है। बैठक में प्र.कार्यलय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।










































