back to top

राजनांदगांव : महापौर हेमा देशमुख द्वारा निःशुल्क प्रदान किये जारहे है ऑक्सिजन सिलेंडर से अब तक 50 से ज्यादा मरीजों ने उठाया स्वास्थ लाभ…

राजनांदगांव(शहर)- एक और राजनांदगांव इस आपदा की घड़ी में कोरोना महामारी से जूझ रहा है वही दूसरी ओर समाजसेवी संस्था एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर कोरोना संक्रमित मरीज़ों एवम उनके परिवारों की मदद की जारही है, इसी क्रम में शहर की प्रथम नागरिक श्रीमती हेमा देशमुख भी लगातार जरूरतमंद की सहायता करतें नज़र आ रही है, कभी जरूरतमंद परिवारों को सब्जी प्रदान करते तो, कभी मरीज़ों तक सिलेंडर, बेड, दवाई आदि की व्यवस्था करते नज़र आतीं है।

महापौर हेमा देशमुख जी द्वारा स्वयम के व्यय से क्रय किये गए 9ऑक्सीजन सिलेंडर बिना किसी डिपाजिट अमाउंट के निःशुल्क जरूरतमंद मरीज़ों तक युवा कांग्रेस के माध्यम से प्रदान किया जारहा है, अब तक 50 से अधिक मरीज़ों ने हेमा देशमुख जी द्वारा प्रदत्त ऑक्सीजन सिलेंडर का स्वास्थ्य लाभ उठाया है।

महापौर ने ऑक्सिजन सिलेंडर वितरण का कार्य युवा कांग्रेस को दिया है, ऑक्सिजन सिलेंडर की जरूरत पड़ते है यह संगठन आधी रात को भी जरूरतमंद व्यक्तियों तक ऑक्सिजन सिलेंडर पहुँचाती है साथ मे ऑक्सिजन किट मास्क एवं फ्लोमीटर भी निःशुल्क प्रदान करती है।

इसके अलावा महापौर निधी से बनाये गए मेयर केयर कोविड सेंटर के ऑक्सिजन कंसंट्रेटर मशीन युक्त बेड का भी कोरोना मरीज़ों द्वारा लाभ उठाया जारहा है।

युवा कांग्रेस से प्रदेश महासचिव तथागत पांडेय, सत्यम सिंह, भवनीत सिंह, आदित्य वैष्णव, शोहेल शेख, मानव देशमुख, सोम्य शर्मा, प्रतीक अग्रवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार जनसेवा में तत्पर होकर हर समय जरूरमंद व्यक्तियों के मदद करते नज़र आते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page