back to top

राजनांदगांव : महापौर हेमा देशमुख ने दी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई…

कहा- श्रीमती मुर्मू देश को नई दिशा देंगी

Advertisements

राजनांदगांव 26 जुलाई। प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव एवं राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति को प्रेषित बधाई संदेश में उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी और भारत देश को एक नई दिशा देंगी।


श्रीमती देशमुख ने कहा है कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाले जनजातीय समुदाय से सम्बंधित श्रीमती मुर्मू न केवल पहली महिला हैं, बल्कि श्रीमती प्रतिभा पाटिल के बाद वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इस पद पर आसीन होने वाली ओडिशा की पहली व्यक्ति और देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। श्रीमती मुर्मू देश की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है।


कांग्रेस नेत्री हेमा देशमुख ने बताया कि श्रीमती मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में सेवारत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। नगर पालिका के पार्षद पद से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाली श्रीमती मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति बनी हैं। भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया है, उसी का यह सुखद परिणाम है कि देश का कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकता है।

यही भारत देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है। पार्षद बनने के बाद श्रीमती मुर्मू विधायक चुने के बाद ओडिशा सरकार में राज्यमंत्री भी रहीं। तत्पश्चात झारखंड के राज्यपाल का कार्यभार संभाला। श्रीमती देशमुख ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page