back to top

राजनांदगांव: मिनीमाता के पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम इंदावानी में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह हुए शामिल…


राजनांदगांव- मिनीमाता के पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम इंदावानी में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छुआछूत व बालविवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ मिनीमाता ने संघर्ष को याद किया।

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के ग्राम इंदावनी में पहुंच कर ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिनी माता के बताए गए कल्याण के मार्ग पर चलकर हमें नारी उत्थान, किसानों, मजदूरों के उत्थान के के लिए कार्य करना चाहिए।

इसके बाद डॉ. रमन सिंह ग्राम बैगाटोला पहुंचे जहां ओबीसी मोर्चा द्वारा मिनीमाता निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने सभी समाज के लोगों को मिनी माता के आदर्शों पर चलकर छुआछूत , बाल विवाह व दहेज प्रथा आदि कुरीतियों के खिलाफ मिनीमाता की तरह संघर्ष करने को प्रेरित किया।

बैगाटोला के पश्चात डॉ रमन सिंह ग्राम फुलझर के कार्यक्रम में पहुंचे जहां ओबीसी भाजपा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका का अभिनंदन किया। डॉ. रमन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया और ग्राम में मिनी माता की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और मिनीमाता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर , पूजा अर्चना कर उनके कार्यों को याद किया।

आयोजन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू , पूर्व विधायक सरोजनी बंजारे जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, कोमल सिंह राजपूत भाजपा नेता कमल सोनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

सहयोगी पत्रकार- हफीज खान, राजनंदगांव।

Advertisements

You cannot copy content of this page