back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री मितान योजनांतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के शिशुओं का आधार कार्ड बनाने वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रों में 10 जनवरी से शिविर…

राजनांदगांव 9 जनवरी। छत्तीसगढ सरकार की मितान योजना के तहत जन्म, मृत्यु, विवाह, आय जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं दुकान स्थापना पंजीयन प्रमाण पत्र मितान के माध्यम से घर बैठे बनाया जा रहा है, योजना के तहत घर बैठे बच्चों का आधार कार्ड भी बनवा रही है। इसके लिये 14545 पर फोन करने पर मितान की टीम घर आकर 0 से 5 वर्ष तक वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बना रही है।

Advertisements

नगर निगम राजनांदगांव सीमाक्षेत्र में भी उपरोक्त सुविधाओं के अलावा मितान के माध्यम से बच्चों के आधार कार्ड बनाये जा रहे है। वार्डो में शिविर के माध्यम से भी आधार कार्ड बनाये गये है और अब इस सुविधा में विस्तार करते हुये वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 10 जनवरी 2023 से 0 से 5 वर्ष तक के शिशुओं का आधार कार्ड बनाया जायेगा।


निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि मितान के माध्यम से बच्चों का आधार कार्ड बनाने की योजना 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुई है। एक फोन कॉल करने पर मितान की टीम घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रही है। आधार कार्ड जनरेट होने के बाद डाक के माध्यम से आधार कार्ड हितग्राही के पास उसके घर पहॅुचेगा।

इस योजना का लाभ उठाकर लोग घर बैठे बच्चों का आधार कार्ड बना रहे है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्डो में भी बच्चों का आधार कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया गया और अब दिनांक 10 जनवरी 2023 से वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रों में शिविर लगाकर 0 से 5 वर्ष तक के शिशुआंे का आधार कार्ड बनाया जायेगा।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 1 के आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 10 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 11 जनवरी को महात्माबुद्ध वार्ड नं. 2 के, 12 जनवरी को मोतीपुर वार्ड नं. 3 के, 13 जनवरी को नया ढाबा वार्ड नं. 4 के, 14 जनवरी को चिखली वार्ड नं. 5 के, 16 जनवरी को शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के,

17 जनवरी को महात्मागांधी वार्ड नं. 7 के एवं 18 जनवरी को रामनगर वार्ड नं. 8 के आंगनबाडी केन्द्रांे मंे शिविर लगाकर मितान के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के शिशुओं का आधार कार्ड बनाया जायेगा। शेष वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रों में भी शिविर लगाया जायेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि उपरोक्त वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रांे में जाकर अपने बच्चों का आधार कार्ड बनावाकर योजना का लाभ लेवे।

Advertisements

You cannot copy content of this page