back to top

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का ग्राम धर्मूटोला में शुभारंभ…

राजनांदगांव 06 जून 2021। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया है। इसी कड़ी में आज छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत धर्मूटोला (कल्लुटोला) में इस योजना का आगाज किया गया।

वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू ने की।

विशिष्ट अतिथिगण अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती ललित कंवर, श्रीमती मीना पुजेरि, रितेश जैन, प्रकाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि हौसी लाल साहू, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि तथा वनमण्डलाधिकारी राजनांदगांव एम गुरूनाथन, एसडीएम हितेश पिस्दा एवं तहसीलदार उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page