back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौंजन्य भेंट की…

राजनांदगांव 04 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज क्लब हाऊस सन सिटी राजनांदगांव में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौंजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने पंडित प्रदीप मिश्रा से कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सावन का महीना चल रहा है और इस दुर्लभ दिन में आपसे भेंट हुई है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री  ने पूजा-अर्चना की और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page