back to top

राजनांदगांव में फर्नीचर चढ़ाने के दौरान जानलेवा दुर्घटना, छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल…

राजनांदगांव। शहर के निरंकारी फर्नीचर से खरीदे गए नए फर्नीचर को घर की ऊपरी मंजिल में चढ़ाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फर्नीचर को रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ाया जा रहा था, इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

Advertisements

हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फर्नीचर ऊपर खींचते समय छज्जे पर अधिक दबाव पड़ गया, जिससे वह टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page