back to top

राजनांदगांव: मॉडिफाई साइलेंसर पर यातायात पुलिस की कार्रवाई वर्ष 2025 में 23 बुलेट चालकों पर 1 लाख 16 हजार का जुर्माना…

राजनांदगांव। जिले में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई सायलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02 दिसंबर 2025 को एक बुलेट चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 182 क(4) के तहत कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 5000 रुपए का जुर्माना वसूला।

Advertisements

इससे पूर्व भी वर्ष 2025 में मॉडिफाई सायलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले 22 अन्य बुलेट चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर 1 लाख 11 हजार रुपए का चालान काटा गया था। इस दौरान सभी गाड़ियों से मॉडिफाई सायलेंसर जप्त किए गए और भविष्य में दोबारा ऐसे सायलेंसर का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।

यातायात पुलिस ने जिले के सभी बुलेट चालकों एवं शो-रूम संचालकों से अपील की है कि मॉडिफाई सायलेंसर का उपयोग एवं विक्रय न करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे वाहनों पर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page