back to top

राजनांदगांव : यातायात पुलिस द्वारा शहर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लगातार कार्यवाही…


    राजनांदगांव / आज दिनांक 16.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर नक्सल ऑपरेशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री अजय खेस एवं यातायात टीम द्वारा शहर के महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, आजाद चौक, भारत माता चौक में लगातार बेतरतीब खडे़ वाहनों पर कार्यवाही किया गया जिसमें 69 वाहनों से 42800/- जुर्माना वसूला गया।

 यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस की आम जन से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करे एवं असुविधा से बचे।
Advertisements

You cannot copy content of this page