back to top

राजनांदगांव : यातायात व्यवस्था दुरूस्थ रखने,नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई…

राजनांदगांव – शहर में यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ रखने के लिए व्यापक रूप से अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों में अव्यवस्थित रूप से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विगत दो-तीन दिनों से अभियान छेड़ दिया गया है। जिसके तहत यातायात टीम द्वारा शहर के जयस्तंभ चौक, गुड़ाखू लाईन, जूनीहटरी, सिनेमा लाईन, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, फौव्वारा चौक, जलाराम स्वीट्स के सामने अव्यवस्थित नो-पार्किंग में खड़े 6 वाहनों पर कार्रवाई कर 28800 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page