back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव में व्यापारी से मारपीट, लेन देन को लेकर हुआ विवाद…


राजनांदगांव।‌ दो दिन पहले शहर के निजी होटल के सामने प्रवेश द्वार पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब बाहर से आए एक व्यापारी को शहर के एक व्यापारी ने अपने साथी के साथ मिलकर न सिर्फ धक्का मुक्की की बल्कि उसकी पिटाई भी कर दी। यह पूरी हरकत तीसरी नजर अर्थात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

Advertisements


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाहर से आए एक व्यापारी के साथ यहां के एक व्यापारी ने सामान दिए जाने के बदले लगभग 10 लाख रुपए लिए थे और बदले में सामान दिए जाने की बात तय हुई थी, लेकिन अपना सामान दिया जा रहा है ना रुपए लौटाए जा रहे। बाहर से व्यापारी ने यहां के व्यापारी से सामान देने या फिर बदले में रुपए लौटाने की मिन्नत कई बार की, लेकिन अब यहां का व्यापारी बाहर से उस व्यापारी को ना तो कोई सामान दे रहा है और नहीं दी हुई रकम वापस लौट रहा है।

सूत्र ने आगे बताया कि उक्त युवक ने जब दी हुई रकम को वापस मांगी तो यहां के व्यापारी ने उससे अभद्रता से चर्चा की एवं उसकी पिटाई भी कर दी। इधर बाहर से आए व्यापारी से हुए बुरे बर्ताव से यहां के व्यापारी भी नाखुश है इसके पीछे की असल वजह यह भी है कि जिस व्यापारी की पिटाई हुई वहां के व्यापारी यहां के व्यापारियों को अब शायद सहयोग भी न करें और ना ही लेनदेन भी ना हो। ऐसा पता चला है कि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। बताया तो यह भी गया कि डर के वजह से व्यापारी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम पर एफआईआर दर्ज भी नहीं की।

Advertisements

You cannot copy content of this page