
राजनांदगांव 29 अगस्त। महान हाॅकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर गौरव पथ के पास स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धापूर्वक नमन किये। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा व श्री शैकी बग्गा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पार्षद श्री रवि सिन्हा व श्री मनोहर यादव सहित खेल जगत से जुडे खिलाडी एवं वरिष्ठजन की विशेष उपस्थिति रही। मेजर ध्यानचंद जी की जयंती अवसर पर आयोजित खेल रैली में महापौर श्री यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि मेजर ध्यानचंद जी खेल में विलक्षण प्रतिभा के धनी थें, इसलिए उन्हे हाॅकी का जादूगर कहा जाता था। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 में हुआ था, और उनकी जयन्ती को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल जगत में उनके अद्वितीय योगदान, समर्पण और देश के गौरव को बढाने वाली उपलब्धिया सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी हाॅकी की नर्सरी के नाम से जाना जाता है और राजनांदगांव वापस हाॅकी की नर्सरी की ओर बढ रहा है। हमारे सीनियर खिलाडी एवं जिला हाॅकी संघ लगातार मेहनत कर रहे है, कि नये खिलाडी आए इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है।
महापौर ने कहा कि हमारे शहर के खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन कर रहे है, इनमे प्रमुख रूप से महक निर्वासे, रेणुका यादव, ज्ञानेश्वरी यादव है। उन्होंने कहा कि इस बार भी शहर में राष्ट्रीय टुनामेंट होगा, नया एस्टोटर्फ भी लगेगा। ध्यानचंद जी की प्रतिमा पुरानी हो गयी है, प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार कर सभी नई प्रतिमा लगाकर सौदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नई पीढी के खिलाडी जिम्मेदारी पूर्वक हाॅकी खेल अपना जोहर दिखाए, तभी मेजर ध्यानचंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।











































