back to top

राजनांदगांव: राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही…


राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभावित निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई।

Advertisements


ऐसे वाहन विशेष रूप से रात्रि के समय दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा प्रभावित होती है।
कार्यवाही के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित होटल, ढाबा एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान के सामने सड़क पर किसी भी वाहन को खड़ा न होने दें। उन्हें यह सुनिश्चित करने हेतु कहा गया है कि आने वाले वाहन सड़क से पर्याप्त दूरी पर सुरक्षित एवं निर्धारित स्थान पर ही पार्क किए जाएं।


सभी वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे सड़क से पर्याप्त दूरी बनाकर सुरक्षित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें तथा रात्रि के समय अनिवार्य रूप से पार्किंग लाइट चालू रखें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page