back to top

राजनांदगांव रेंज में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है…

राजनांदगांव। 11 दिसम्बर 2025।राजनांदगांव रेंज में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना बकरकट्टा क्षेत्र के लमरा जंगल में दो स्थानों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में डम्प सामग्री बरामद की है।

Advertisements

हाल ही में 08 दिसंबर को एमएमसी जोन के 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों को लमरा जंगल में छिपाए गए नक्सली डम्प के बारे में जानकारी दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान जंगल में मिट्टी के भीतर गहराई से छुपाकर रखी गई दो अलग-अलग डम्प साइटों का खुलासा हुआ।

बरामद सामग्री में हथियारों, विस्फोटकों और नक्सल गतिविधियों से जुड़ी दैनिक उपयोग की वस्तुओं का बड़ा जखीरा शामिल है।

बरामद सामग्री में शामिल इंसास LMG रायफल – 01 नग, .303 रायफल – 02 नग (58 जिंदा राउंड),12 बोर गन – 01 नग (25 राउंड),BGL – 01 नग (05 सेल, जिसमें 04 जिंदा एवं 01 खाली),वर्दी कपड़े – 02 सेट,पोच – 02 नग,पिट्ठू – 02 नग,तिरपाल, मेडिकल सामग्री,नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री।

सुरक्षा बलों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है और अभियान आगे भी तेज गति से जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान में
महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page