back to top

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 31 जुलाई को…

राजनांदगांव 30 जुलाई 2024। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 31 जुलाई 2024 को सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक रोजगार श्री एसव्ही राजोरिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पद पर केवल पुरूष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। 

इसके लिए आयु सीमा 20 वर्ष से 45 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता पांचवी से ग्रेजुएट चाही गई है। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं। 
Advertisements

You cannot copy content of this page