back to top

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में 24 अगस्त एवं जनपद पंचायत छुरिया में 25 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…


राजनांदगांव 17 अगस्त 2023। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र तहसील परिसर राजनांदगांव में 24 अगस्त 2023 को एवं जनपद पंचायत छुरिया में 25 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

Advertisements

उप संचालक रोजगार श्री एसव्ही राजौरिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग द्वारा पुरूषों के लिए सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 30 पद, लेबर के 50 पद भर्ती की जाएगी।

इसी तरह बॉम्बे इंटेलीजेंस सिक्यूरिटी प्रायवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 100 पद एवं एलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड लालपुर रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 160 पद, अस्स्टिेंट सुपरवाईजर के 6 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 7 पद, कारपेंटर के 6 पद व मार्केटिंग के 8 पद पर भर्ती की जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र व रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ शामिल हो सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page