back to top

राजनांदगांव: लगभग 30 किलोमीटर की यात्रा कर तीसरे सोमवार को डाक बम मोहरा शिवनाथ नदी से ग्राम छिपा लोधेश्वर महादेव पहुंचे…


राजनांदगांव। पवित्र सावन माह के तीसरा सोमवार को जीवनदान सेवा संस्था डाक कांवड़ यात्रा ग्राम छिपा लोधेश्वर धाम पहुंची जहां ग्रामवासी लोधी समाज के ओंकार भैया की टीम ने संस्था का स्वागत किया एवं डाक कांवड़ के सदस्यों के लिए फलाहार की व्यवस्था की संस्था ने प्रत्येक ग्राम वासियों एवं प्रत्येक परिवार को जागरुक करने नशापत्ती से दूर होकर अपने शरीर के फिटनेस पर ध्यान देकर लोगों से यात्रा के दौरान विनती निवेदन करते हुए ग्राम छिपा पहुंची संस्था में लगातार युवा वर्ग जुडते जा रहे हैं जिससे संस्था का उद्देश्य पूरा होते हुए दिख रहा है डाक कांवड़ यात्रा का आरंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख ओमप्रकाश अग्निहोत्री जी हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा भैया जी, राजबहादुर सिंह भैया जी तथा ह्यूमन ग्रुप के सीईओ अमर सिंह राजपूत भैया जी ने सीटी बजाकर यात्रा आरंभ किया ।

Advertisements

इसी क्रम में सावन माह के चौथे सोमवार को डाक कांवड़ यात्रा मोहरा शिवनाथ नदी से जल लेकर लगभग 45 किलोमीटर दूर मां बमलेश्वरी मंदिर की पावन भूमि पर डोंगरगढ़ जाएगी संस्था ने सभी लोगों से अपील की है किस डाक कांवड यात्रा का जो उद्देश्य है उसे पूरा करने में सभी लोग अपना सहयोग दें नशा पत्ती से दूर होकर अपने फिटनेस पर ध्यान देकर अपने परिवार के साथ सुखी से अपना जीवन व्यतीत करें जिसे अपराधी घटना कम होगी एवं हर परिवार खुशहाल रहेगा डाक कांवड़ यात्रा में जीवनदान सेवा संस्था के सदस्यों के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे

Advertisements

You cannot copy content of this page