back to top

राजनांदगांव: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, शिकायत के 3 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले के बागनदी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती का कथित रूप से लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना बागनदी पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सड़क चिरचारी निवासी खुमेंद्र कुमार श्याम उर्फ कुणाल श्याम (21 वर्ष) ने शादी का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि वह वर्तमान में आठ माह की गर्भवती है और इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर थाना बागनदी में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने अपराध दर्ज होने के लगभग तीन घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने कथित रूप से अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक अनिल टोंडे एवं टाकेश्वर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page