
वार्डवासियों ने मोहारा मेला-ऑक्सीजोन सस्पेंशन ब्रिज की सौगात के लिए दिया धन्यवाद
राजनांदगांव। मोहारा वार्ड विकास घोषणा के अंतर्गत विधायक निधि अंतर्गत मोहारा में 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित यात्री प्रतिक्षालय का आज एक गरिमामय आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ रमन सिंह ने फिता काटकर पटटीका का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डे, महापौर श्री मधुसूदन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू की गरिमामय उपस्थिति रहीं।
मोहारा में यात्री प्रतिक्षालय लोकार्पण अवसर पर मोहारा वासियों की भारी उपस्थिति देखकर उन्होने के कहा कि इस छोटे से कार्यक्रम में इतनी अधिक संख्या वार्ड वासियों के उत्साह को दर्शाता है। मोहारा वासियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार वार्डो में विकास कार्य कराये जायेगें।
मोहारा पार्षद आलोक श्रोती सहित उपस्थित वार्डवासियों ने मोहारा मेला स्थल से लेकर ऑक्सीजोन तक 49 करोड़ की लागत से बनने वाले सस्पेंशन ब्रिज की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, डॉ रमन सिंह जी, सांसद संतोष पांडे, महापौर श्री मधुसूदन यादव का आभार एवं धन्यवाद दिया साथ ही मोहारा मेला स्थल को विकसित करने की जा रही पहल के लिए वार्डवासीयो के द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई।
कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डे एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने यात्री प्रतिक्षालय के लिए शुभकामनाएं दी। डाॅ रमन सिंह जी का निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित मोहारा के पार्षद व शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती,पार्षद श्री शिव वर्मा ,श्री संजय रजक, रघुवीर वाधवा,हकीम खान,पदम श्री गोविंद राम निर्मलकर जी के पुत्र श्री रमेश निर्मलकर, ढाबा सोसाइटी अध्यक्ष कृष्णा देवी श्रोती,परशु राम प्रजापति,राम कुमार देवांगन,मोहन तिवारी,देवकी देवांगन,भुवनेश्वरी सिन्हा,कीर्ति प्रजापति,सुरेश सिंहा,दुबेश प्रजापति,सोहन प्रजापति,ढोलू प्रजापति,लक्की देवांगन,
मीना सोनकर,रामकिशुन सोनकर,खेलन सोनकर,राजेंद्र सिन्हा,उमाशंकर यादव,महादेव प्रजापति,गौरव धनवानी ज्योति यादव,रेवतीरमण वैष्णव,रामेश्वर प्रजापति,दीपक सिन्हा,ऋषि तिवारी रूपेंद्र शर्मा सहित उपस्थित समस्त वार्डवासियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।










































