back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष जिले के प्रवास पर…


राजनांदगांव 07 मार्च 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 8 मार्च 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 8 मार्च को सुबह 9 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर नगर निगम राजनांदगांव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12 बजे महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे पुराना बस स्टैण्ड डोंगरगांव में आयोजित नगर पंचायत डोंगरगांव के शपथ ग्रहण समारोह एवं शाम 4.30 बजे नगर पंचायत छुरिया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.15 बजे नगर पंचायत छुरिया से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page