back to top

राजनांदगांव: विधायक इंद्रशाह मंडावी के समक्ष युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश…

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी 8 जून 2021- मोहला मानपुर विधानसभा के विधायक इंद्रशाह मंडावी सोमवार को ग्राम कुम्हली मे वृक्षारोपण कार्यक्रम मे उपस्थित हुए।

Advertisements

वृक्षारोपण कार्यक्रम में कांग्रेस की अच्छी कार्यशैली से प्रशन्न होकर कांग्रेस पर अपना विश्वास जताते हुए लगभग 20 युवाओं ने विधायक के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया।

विधायक एवम संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने सभी युवाओं का कांग्रेस में स्वागत किया। कांग्रेस में प्रवेश करने वाले युवा साथियों ने विधायक के नेतृत्व मे एवं अजय राजपूत युवा कांग्रेस नेता ,सदानंद सेंडे युवा नेता, उप सरपंच पवन चंदेल के युवाओं ने दलबल के साथ कांग्रेस प्रवेश किया।

इस कार्यक्रम मे उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष लगनू राम चंद्रवंशी. सुरजीत सिंह ठाकुर. महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीणा मांझी तथा राजेंद्र चक्रधारी जनपद सदस्य इंद्रासन पिसदा. गोपी सिन्हा मिलन निषाद रवि सिन्हा नितिन लोनहारे आदि लोग शामिल रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page