back to top

राजनांदगांव: विश्व पर्यावरण दिवस पर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने चलाया वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान…

राजनांदगांव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा शुक्रवार को मोतीपुर गार्डन में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान बैंक कर्मचारियों ने गार्डन परिसर की साफ-सफाई की तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर बैंक शाखा के मैनेजर दीपक वर्मा, असिस्टेंट मैनेजर नीरज यादव, तेजराम, कैशियर पूनम, लोन ऑफिसर सौरभ निकोसे, टोखूराम साहू, शुभम शर्मा सहित मोहित, चंद्रशेखर, डाकेंद्र, विमल, ओमप्रकाश, ऋषिकेश वर्मा, गोल्ड लोन विभाग के गितेश, कलेक्शन विभाग के रामेश्वर एवं राजेंद्र कश्यप तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। बैंक प्रबंधन ने बताया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में समाज की सहभागिता बढ़ सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page