back to top

राजनांदगांव : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में किया गया पौधरोपण…

– नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प

Advertisements
राजनांदगांव 05 जून 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तालाब के किनारे, खाली जगहों, सड़क के किनारे, शासकीय कार्यालयों, खेतों के मेड़ों में पौधरोपण किया गया। जिले के नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण करने के साथ-साथ पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

 पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की जरूरत हैं, यह जीवन का आधार है। मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है। इसके बिना हम मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी यह अति आवश्यक है। 

भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर, कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी, आयुष पॉलीक्लिनिक राजनांदगांव तथा सभी आयुष औषधालयों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय परिसर छुरिया में पौधरोपण किया गया।
Advertisements

You cannot copy content of this page