
-थाना अंबागढ़ चौकी का शराब कोचियों के ऊपर एक और कार्यवाही

राजनांदगांव – जिले में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे, के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध शराब कोचियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 12.04.2022 को थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में, आरोपी अनमोल कोमरे पिता संतु राम कोमरे उम्र 29 साल साकिन चारभाठा थाना डोंगरगांव को अपने मोटर साइकिल क्रमांक CT100 सीजी 08 AR 3620 में शराब परिवहन करते देशी/ अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 4.515 बल्क लीटर किमती 2200 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल CG08AR 3620 किमती 55000 रुपये को जुमला कीमती ₹57200 जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रधान आरक्षक राजकुमार वर्मा प्रधान आरक्षक गिरीश निषाद एवं आरक्षक सुनील सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










































