back to top

राजनांदगांव: शहर के ब्राह्मण पारा क्षेत्र में एक कव्वें की मौत से लोग दहशत में…

राजनांदगांव- देश के विभिन्न राज्य में बर्ड फ्लू फैलता जा रहा है, वहीं कव्वें की मौत भी हो रही है। राजनांदगांव का शहर के ब्राह्मण पारा क्षेत्र में एक कव्वें की मौत से लोग दहशत में आ गए।
   बीते सोमवार की शाम शहर ब्राह्मण पारा क्षेत्र में एक पक्षी कौवां की मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया, क्योंकि बर्ड फ्लू के मामले की वजह से कौवे की मौत से दहशत होना लाजमी भी है। कव्वें की मौत के बाद भवन मालिक सहित वार्ड पार्षद ने इसकी सूचना पशु विभाग को दी। मौके पर  नगर निगम का  स्वास्थ विभाग का अमला और पशु चिकित्सक पहुंचे।

Advertisements

चिकित्सक ने मृत कौवे को सेनेटाईजर किया और जांच मे लिया है ।उन्होने कहा है कि इसमें बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।

बर्ड फ्लू के चलते लोगों को सतर्क रहने कहा जा रहे हैं पक्षीयो अथवा मुर्गीयो के रखने की जगह को साफ सुथरा रखने की हिदायत दी गई है बहरहाल  राजनंदगांव जिले में बर्ड फ्लू का अभी एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page