back to top

राजनांदगांव: शहर में निकली धूमधाम से सांई बाबा की पालकी, महापौर हेमा देशमुख हुई शामिल…

राजनंदगांव- नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड हमाल पारा एवं भरका पारा से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री साईं बाबा जी की पालकी धूमधाम से निकल गई जिसमें नगर पालिका निगम के महापौर हेमा सुदेश देशमुख जी शामिल हुई एवं साईं बाबा का आशीष प्राप्त किया एवं शहर वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

Advertisements

शहर के हमालपारा एवं भरका पारा से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर साईं बाबा भव्य पालकी में सवार होकर शहर भ्रमण को निकले और भक्तों में आशीष की वर्षा की साईं की भक्ति में भक्त जमकर थिरके।

साई बाबा का फूलों से आकर्षक सिंगार किया गया बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन को पहुंचे थे बजे गाजे के साथ शाम के समय पालकी यात्रा निकाली गई मंदिर परिसर से होकर विभिन्न चौक चौराहा होते हुए मंदिर परिसर में आकर पूर्ण हुई। जगह-जगह साई बाबा के भक्त पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आरती उतार कर बाबा का आशीर्वाद लिया। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई वैसे वैसे श्रद्धालुओ की भी संख्या बढ़ती गई फूलों से सजा मंदिर आस्था के साथ आकर्षण का केंद्र बना रहा वहीं देर शाम मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगता रहा बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page