back to top

राजनांदगांव: शहीद वीर नारायण सिह के बलिदान दिवस पर फरहद चौक में कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव 10 दिसम्बर। शहीद वीर नारायण सिह जी कि शहादत दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा फरहद चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद वीर नारायण सिह जी का आजादी में प्रमुख योगदान रहा है। उन्हे आज हम इसलिए याद कर रहे है क्योकि उन्होंने एक समाज ही नही बल्कि देश की आजादी के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने आप को बलिदान कर दिए।

Advertisements


महापौर श्री यादव ने कहा कि आदिवासी समाज ने अनके महापुरूष दिए, जिन्होंने हिन्दुस्तान के लिए अपने प्राणो की आहुति दी। उन्होंने कहा कि इस पावन दिवस पर फरहद चौक का नाम शहीद वीर नारायण सिह चौक करने की मैं घोषणा करता हूॅ, इसके अलावा समाज की मांग पर उनकी प्रतिमा लगाने तथा चौक में हाई मास्क लाईट लगाने का भी मै आश्वासन देता हूॅ। उन्होंने समाज के लोगो से आव्हान किया कि शहीद वीर नारायण सहित समाज व देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदो को सच्ची श्रद्वांजलि देने समाज हित में कार्य कर समाज का नाम रोशन करे।


फरहद चौक में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सहित सांसद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्रीमती बीना ध्रुव, पार्षद श्री कुलेश्वर ध्रुव व श्री सेवक उइके, पूर्व पार्षद श्री मुकेश ध्रुव, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव व श्री पंकज कुरंजेकर, गोडवाना युथ क्लब के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मंडावी, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष श्री लेखराम मात्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम में चौक का नामकरण, प्रतिमा स्थापना तथा हाई मास्क लगाने की महापौर द्वारा घोषणा करने पर समाज के लोगो ने उनका पगडी पहनाकर आभार व्यक्त कर कहा कि आज के इस शाहदत दिवस के पावन अवसर पर रेवाडीह फरहद चौक एक नई पहचान पाई है। आज यह चौक केवल एक स्थान ही नही रहा बल्कि शहीद वीर नारायण सिह जी के अमर साहस का प्रतीक बन गया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो का उज्जवल कसेर, सूर्यकांत श्रीवास, पुरंदर लाल उइके, रोम सिंह मंडलोई, डेविड कुमार भूआर्य, प्रहलाद ठाकुर, इश्वर चंद्रवंशी, बी.एन. धनगुन, लाल देव तारम, देवसिह अमेला, क्षितिज सोरी, राजकुमार सलामे, सुरेन्द्र मण्डावी, खोरबाहरा राम साहू आदि ने पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page