back to top

राजनांदगांव : शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की हत्या…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव – रिश्तेदारी में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक का शव जंगल में खून से लथपथ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर पंचनामा तैयार किया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ भांदवि की धारा 302 का अपराध दर्ज कर पुलिस जांच शुरू की गई है।

Advertisements


छुईखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोहलाटोला अपने रिश्तेदार के घर आये युवक की नृशंस हत्या से शादी वाले परिवार में मातम पसर गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह जंगल में लकड़ी बीनने गये ग्रामीणों द्वारा पता चला कि एक युवक का खून से लथपथ शव जंगल में पड़ा है।

पुलिस ने जब शव की पहचान कराई तो पता चला कर मृतक विकास गिरधारी वर्मा 20 वर्षीय निवासी जमशेदपुर टाटा हॉल मुकाम कोहला का निवासी था मृतक अपने रिश्तेदार लीलाराम चंदेल के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। मृतक का कानीमेरा के जंगल में कैसे पहुंचा ? उसे किसने मौत के घाट उतारा? यह अभी विवेचना का विषय है पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर धारदार तथा ठोस औजार से वार कर हत्या की गई है पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के उद्देश्य से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page