back to top

राजनांदगांव: शासकीय जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बेहतर व्यवस्था तथा प्रबंधन के लिए सभी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं सफाईकर्मी की बैठक…

राजनांदगांव 13 सितम्बर 2021। एसडीएम मुकेश रावटे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने शासकीय जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बेहतर व्यवस्था तथा  प्रबंधन के लिए सभी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं सफाईकर्मी की बैठक ली। इस मौके पर सीजीएमएसी द्वारा कराए जा रहे रंग रोगन एवं मरम्मत कार्य पर चर्चा की गई।

Advertisements

चिकित्सालय में पदस्थ मेडिकल ऑफिसरों को आपसी तालमेल के साथ काम करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आने वाले मरीजों को परेशानी ना हो। सभी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। सभी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के रोस्टर चस्पा करने हेतु तथा नवजात शिशु आईसीयू को 100 बिस्तर एमसीएच हॉस्पिटल में शिफ्ट करने हेतु निर्देश दिए गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page