back to top

राजनांदगांव: सखी द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया संदेश…

राजनांदगांव 6 जून 2021- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर राजनांदगांव में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Advertisements

सखी सेंटर ने कहा है कि हवा, पानी, खाद्य के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यह सब हमें प्रकृति से ही मिलती है। पेड़-पौधे नदिया जंगल जमीन पहाड़ आदि हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है।

वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं जैसे- हवा, पानी, प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। पौधे लगाकर सुरक्षित कर जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सखी टीम द्वारा फलदार फूलदार पौधारोपण किया गया।

इसमें सखी टीम की केंद्र प्रशासक गायत्री साहू, केस वर्कर सरोज, संतोषी, नवरत्ना साहू, ज्योति, परलीगल अनुज्ञा मिश्रा, पुलिस स्टाफ किरण, स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कर्मी सुल्ताना खान का योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page