back to top

राजनांदगांव: कमला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण…

राजनांदगांव 6 जून 2021- शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के प्रमुख मार्गनिर्देशन में महाविद्यालयीन पर्यावरण समिति, ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में आंवला, बेल, काजु, आम, कटहल, रामफल एवं औषधी पौधों के लगभग 500 पौधे रोपित करने की योजना है, जिसका शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर 5 पौधो रोपित करके किया जा रहा है।

राजनांदगांव बायोडायवर्सिटी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, पर्यावरणविद् प्रो. कृष्ण कुमार द्विवेदी, क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर, सहा. प्राध्यापक डॉ. बृजबाला उइके, ईको क्लब संयोजक प्रो. आलोक कुमार जोशी एवं छात्रावास अधीक्षक वाय के दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page