
राजनांदगांव, 14/जनवरी। सामाजिक बुराई जैसे अपराधों पर रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस ने आज दो सटोरियों को रंगे हाथ पकड़कर 6 हजार रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त किया है। जालबांधा चौकी प्रभारी हेमवन्त चंद्राकर के नेतृत्व में ग्राम पवनतरा में अवैध रूप से अंकों पर रूपये पैसों का दांव लगवा कर जुआ खिलाते आरोपी सुरेन्द्र वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा (30) निवासी पवनतरा के कब्जे से नगदी रकम 3130/-रूपये 1 नग सट्टा पट्टी व डाट पेन तथा आरोपी संजू वर्मा पिता इन्द्रजीत वर्मा (23) निवासी चिंगली के कब्जे से नगदी रकम 3040/-रू.5 नग सट्टा पट्टी, सट्टा चार्ट 1 नग केलकुलेटर व डाट पेन जप्त कर धारा 4कजुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
Advertisements

Advertisements










































