back to top

राजनांदगांव: सांसद संतोष पांडेय ने पांडातराई में शोक संतप्त परिवार से की भेंट, कार्यकर्ताओं का जाना हालचाल…

राजनांदगां- सांसद संतोष पांडेय मंगलवार को नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रसीद बघेल के निवास पहुंचकर उनसे व उनके परिवार से भेंट की।

Advertisements

उन्होंने रसीद बघेल के पिताजी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष तुकेश चंद्रवंशी, जिला मंत्री सचिन गुप्ता, भाजयुमो मंडल महामंत्री भुनेश्वर जायसवाल, पूर्व पार्षद कोमल साहू, प्रीतम जायसवाल, अन्य पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page