back to top

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे ने बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी…

राजनांदगांव। सांसद माननीय श्री संतोष पांडे जी ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव के बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से बजरंगपुर-नवागांव वार्ड में पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने ने कहा कि राजनांदगांव की शांति और सौहार्द्र के लिए प्रदेश में एक अलग पहचान है और इसे संस्कारधानी भी कहते है। विगत दिनों बजरंगपुर-नवागांव वार्ड में घटित हिंसा एवं हत्याकांड एक दुखद घटना है।

Advertisements

नशे की गिरफ्त में आकर बिना किसी कारण के चाकूबाजी की घटना हुई और एक परिवार को बचाते हुए राजेश ढीमर की मृत्यु हो गई। चाकूबाजी की अन्य दूसरी घटना में सचिन दास मानिकपुरी एवं किशन राजपूत की हत्या की गई। पुलिस की शुरूआती कार्रवाई में पहली रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तोड़-फोड़ की घटना की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाती तो यह घटना इस प्रकार का स्वरूप नहीं लेती। इस घटना के लिए थाना प्रभारी का दोष दिखाई देता है और उस पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है।  इस घटना में शामिल होने वाले अन्य लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, पारस वर्मा,सावन वर्मा, आलोक श्रुति, सुमित भाटिया, किशुन यदु, चंद्रभान जांघेल, विनोद भारती, राहुल चौबे व अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page