back to top

राजनांदगांव : सीआरसी सेंटर राजनांदगांव में विश्व फिजियोथेरेपी एवं विश्व ड्युचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी दिवस समारोह का हुआ आयोजन…


राजनांदगांव 08 सितम्बर 2025। एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत सीआरसी राजनांदगांव में आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस एवं विश्व ड्युचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी   दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. योगेश सोनी, डॉ. रोमा माखिजा, डॉ. पुखराज बाफना एवं निदेशक सीआरसी राजनांदगांव श्रीमती स्मिता महोबिया उपस्थित थे।

Advertisements

मुख्य अतिथियों ने ड्युचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के लक्षण एवं प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही ड्युचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के प्रारंभिक पहचान, चिकित्सीय एवं सामुदायिक सहयोग के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन के बाद परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपिस्ट, सीआरसी राजनांदगांव डॉ. पूजा साहू, प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट सुश्री चुनमुन मोहंती एवं सुश्री मुक्त साहू उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page