back to top

राजनांदगांव: सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत निराकरण में राजनांदगांव जिला अग्रिम स्थान पर…

राजनांदगांव 04 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सीएम जनदर्शन, पीजी एवं पीजीएन पोर्टल, जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत निराकरण में राजनांदगांव जिला अग्रिम स्थान पर है।

Advertisements

आगे भी सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत सभी विभाग सक्र्रियतापूर्वक आवेदनों का निराकरण करें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की तथा आवास निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है।

उन्होंने इस योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाने तथा बैंक, विद्युत विभाग एवं वेंडर्स से समन्वय करते हुए इसका विश्लेषण करने कहा। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत जनसामान्य को शासन द्वारा सब्सिडी दी जा रही है तथा बिजली बिल शून्य करने में यह योजना कारगर साबित हो रही है।

इस योजना अंतर्गत अधिक से अधिक जनमानस को जागरूक करने तथा लाभान्वित कराने कहा। उन्होंने कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल में सभी विभागों का उत्कृष्ट प्रदर्शन होना चाहिए। निर्धारित मापदण्डों में सभी विभाग डाटा एण्ट्री करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विगत 20 दिनों में लगभग 20 हजार किसानों का एग्रीस्टेक बकेट क्लेम किया गया है। विभिन्न तकनीकी कारणों जिनमें राजस्व संबंधी अन्य ग्राम में जमीन होना, पर्ची, आधार कार्ड में त्रुटि होने के कारण तकनीकी दिक्कत आ रही है।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष छूटे हुए किसानों के प्रकरणों का निराकरण करते हुए इस कार्य को मिशन मोड में करने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, अविवादित नामांतरण के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उर्वरक भंडारण एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को खेती, किसानी के दिनों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता होनी चाहिए।


कलेक्टर ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के कार्य को प्राथमिकता देते हुए करें। जिले अब तक 6550 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया जा चुका है। उन्होंने इस कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत रेडी टू ईट वितरण की स्थिति तथा आंगनबाड़ी भवन, बच्चों की ग्रोथ मानिटरिंग की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जिले में 99.71 बच्चों के ग्रोथ मानिटरिंग की गई है। बच्चों के समग्र विकास के लिए पौष्टिक आहार, पोषण एवं विकास की सतत निगरानी करें। कलेक्टर ने सुशासन तिहार, ई-ऑफिस के लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य प्रतिष्ठानों में डेयरी एनालॉग के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान वय वंदन कार्ड अंतर्गत क्लेम के लिए कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुष्मान वय वंदन कार्ड में 80 प्रतिशत से अधिक कवरेज है।

इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की समीक्षा की तथा हाई रिस्क वाली गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर, आभा आईडी, आपार एण्ट्री, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उद्योग विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य, राजस्व एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ई-ऑफिस एवं सुशासन तिहार के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के कियान्वयन में तेजी लाएं।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री अनिकेत साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री विश्वास कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page