back to top

राजनांदगांव : सुकुलदैहान में उर्मिला बाई वैष्णव ने किया नवनिर्मिता आवास में गृह प्रवेश…

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण

Advertisements

ग्राम सुकुलदैहान में श्रीमती उर्मिला बाई वैष्णव ने किया नवनिर्मिता आवास में गृह प्रवेश

राजनांदगांव 13 मई 2025। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम सुकुलदैहान में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नवनिर्मित आवास में हितग्राही श्रीमती उर्मिला बाई वैष्णव को गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर समाज सेवी श्री खूबचंद पारख उपस्थित थे। नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश के लिए हितग्राही को सभी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 इसके साथ ही ग्राम सुकुलदैहान में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाभी, आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं नवीन स्वीकृति हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,जनपद सीईओ, जिला एवं आवास समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक आवास एवं विभागीय स्तर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page