back to top

राजनांदगांव: सुरगी में शांति भंग करने पर व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी सुरगी ने असामाजिक तत्व के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को ग्राम सुरगी की एक महिला ने पुलिस चौकी में फोन कर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति जगत राम साहू नशे की हालत में आए दिन घर में विवाद और झगड़ा करता है तथा उस दिन भी परिवारजनों से विवाद कर रहा था।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति नशे का आदी है और नशे की अवस्था में परिवार के सदस्यों से विवाद कर क्षेत्र की शांति भंग कर रहा था, जिससे संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना बन रही थी।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जगत राम साहू (53 वर्ष), निवासी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page