राजनांदगांव: सुुशासन तिहार – 2026, 3 वार्ड से 74 आवेदन प्राप्त…

18 मई को वार्ड नं. 22,44 व 45 के लिए कमला कालेज में शिविर

राजनांदगांव 15 मई। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक शहरी क्लस्टरो में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर अंतर्गत आज वार्ड नं. 14, 15 व 24 के लिए स्टेट स्कूल मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निगम सहित विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया, जहॉ नागरिकों की शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन लिया गया। शिविर में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमंे मांग के 64 तथा शिकायत के 10 आवेदन आए।


स्टेट स्कूल के शिविर में संबंधित वार्ड के पार्षद में स्वास्थ विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, पार्षद श्री सतीश मसीह व श्री प्रमोद झंझाडे वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा उपस्थित होकर स्टालो का अवलोकन कर वार्डवासियो से आवेदन लेकर जमा करा उन्हे शासन की योजनाओ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री स्व निधि योजनांतर्गत स्वीकृत ऋण के तहत श्री तुषार गढेवाल को सब्जी व्यवसाय के लिए आईडीबीआई बैक के माध्यम से 25 हजार रूपये एवं श्रीमती सुनीता बंजारे को सिलाई कढाई के लिए बैक आफ बडौदा से 15 हजार रूपये का ऋण पत्र प्रदान किए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कर नवजात शिशुओ का अन्नप्राशन कराया।


शिविर में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत 4 मई से 10 जून तक तीन चार वार्डो का क्लस्टर बनाकर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे है। जहॉ सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी वार्डवासियो से उनकी मांग एवं शिकायत के संबंध में आवेदन ले रहे है। प्राप्त आवेदनो में राशन कार्ड, जन्म मृत्यु, निराश्रित पेंशन जैसे प्रकरणो का शीघ्रता से निराकरण किया जायेगा तथा पेयजल समस्या, निर्माण संबंधी कार्य का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्हांेने कहा कि आवेदनों को ऑनलाईन प्रविष्टि कर उसका निराकरण भी ऑनलाईन करना है, जिससे आवेदक पोर्टर में अपने आवेदन की स्थिति देख सके।


दिनांक 18 मई सोमवार को वार्ड नं. 22,44 व 45 के लिए कमला कालेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। आज के शिविर में कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।