back to top

राजनांदगांव : सेवानिवृत्त मच्छेन्द्र महाले का आकस्मिक निधन…


राजनांदगांव – जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से सेवा निवृत्त हो चुके श्री मच्छेन्द्र महाले का कल 23 जुलाई 2024 की रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय श्री महाले 63 वर्ष के थे। स्वर्गीय श्री महाले श्रीमती राजकन्या महाले के पति और पुत्री श्रीमती चैताली एवं पुत्र श्री गिरीश महाले के पिता थे।

Advertisements

स्वर्गीय श्री महाले विगत वर्ष 31 जुलाई 2023 को जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से सहायक ग्रेड-3 के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिव्यंगत की आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page