back to top

राजनांदगांव: सेवा सेतु एवं सीएससी संचालकों को सैंड बैक एवं रिजेक्शन कम करने के दिए निर्देश…

राजनांदगांव 29 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवा सेतु एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु एवं सीएससी के माध्यम से प्रस्तुत किए जाने वाले आवेदनों में सैंड बैक एवं रिजेक्शन को कम करने, अनिवार्य दस्तावेजों के आधार पर आवेदन प्रस्तुत करने तथा गलत दस्तावेज को स्कैन नहीं करने के निर्देश दिए।

सभी सीएससी संचालक आवेदन करते समय आवश्यक एवं अनिवार्य दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करें तथा उन्हीं के आधार पर आवेदन प्रस्तुत करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page